Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल गर्म है। भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलें से इंकार कर दिया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी हालत में पाकिस्तान का दौरे नहीं करेंगे। इसके बाद PCB ICC इसके पीछे का कारण पूछ रहा है। बीसीसीआई ने पहले ही सुरक्षा कारणों का हवाला दे दिया है। इसी कड़ी में PCB ने चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का आयोजन किया था। इस टूर में चैंपियंस ट्रॉफी PoK के तीन शहरों में जानी थी। इसको लेकर अब ICC ने पीसीबी को बड़ा झटका दिया है।
ICC ने दिया PCB को झटका
ICC ने पीसीबी को मना कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी कोई भी विवादित स्थान पर नहीं जाएगी। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 14 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर से 24 नवंबर तक ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में ले जाना था। इस बात की जानकरी PCB ने सोशल मीडिया पर दी थी। इस दौरान PCB ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे स्थानों पर जाएगी।
इसमें से सिर्फ एक ही जगह पाकिस्तान का हिस्सा हैं। जबकि अन्य तीन जगह ( स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद) PoK में आते हैं। PCB ने ही इन तीनों स्थान को चुना था। पीसीबी की इस हरकत से बीसीसीआई का पक्ष और ज्यादा मजबूत हो गया है। फिलहाल अभी सभी की निगाह बीसीसीआई पर टिकी हुई हैं। बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है।
ICC ने कैंसिल की मीटिंग
इससे पहले रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी को साउथ अफ्रीका में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, आईसीसी ने 11 नवंबर को होने वाले मीटिंग को स्थगित कर दिया था। इसमें शेड्यूल का ऐलान होना था।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
25 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines