West Indies vs Australia Test: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों घर पर ऑस्ट्रेलिया के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मैच बारबाडोस में खेला गया था, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं पहले मैच में थर्ड अंपायर के कई फैसलों पर विवाद हुआ। इनमें से ज्यादातर थर्ड अंपायर के फैसले वेस्टइंडीज के खिलाफ ही थी, जिनपर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सवाल भी उठाए थे। वहीं अब थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाना डैरेन सैमी को भारी पड़ गया है। आईसीसी ने सैमी को थर्ड अंपायर के फैसलों पर सवाल उठाने के चलते सजा सुनाई है।
आईसीसी ने सैमी पर ठोका जुर्माना
पहले टेस्ट मैच में थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के कई फैसलों पर डैरेन सैमी ने अपनी नाराजगी जताई थी। जिसमें थर्ड अंपायर द्वारा ट्रैविस हेड को नॉटआउट और फिर शाई होप को आउट देना शामिल था। इसके अलावा एल्बीडब्ल्यू में भी ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को नॉटआउट और वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेस को आउट दिया गया था। इन सभी फैसलों का जिक्र करते हुए डैरेन सैमी ने कहा था कि “जो भी तस्वीरें सामने आई है उनको देखकर लगता है कि जो भी फैसले थे वे दोनों टीमों के लिए निष्पक्ष नही थे और मैं सिर्फ निष्पक्षता चाहता हूं।” इसके बाद अब आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया। जिसके चलते आईसीसी ने डैरेन सैमी पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है।
जेडन सील्स पर भी लगा था जुर्माना
इससे पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर भी आईसीसी ने मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया था। पहली पारी में जेडन सील्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का विकेट लेने के बाद उनको ड्रैसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया था, जिसपर आईसीसी ने एक्शन लिया।
वेस्टइंडीज को 159 रनों से मिली थी हार
पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। मैच की पहली पारी में टीम ने 190 और दूसरी पारी में महज 141 रन ही बनाए थे। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम तीसरे दिन पहले सेशन में ही ऑलआउट हो गई थी। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 159 रनों से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- MLC 2025: बल्लेबाजी में फ्लॉप, गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 5 विकेट लेकर पलट दिया पूरा मैच
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
32 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
1 hr agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines