---विज्ञापन---

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

ICC Champions Trophy Team of the Tournament: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। हालांकि रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---

ICC Champions Trophy Team of the Tournament: 9 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल तक अजेय रही। हालांकि अब फाइनल के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। हालांकि इस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।

चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में नहीं मिली हिटमैन को जगह

10 फरवरी को आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी। इसमें दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। हालांकि रोहित शर्मा इस टीम में जगह नहीं बना पाए। क्योंकि सलामी बल्लेबाज के रूप में आईसीसी ने रचिन रविंद्र और इब्राहिम जादरान को चुना है। दोनों खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन भारत को ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी ने अपनी बेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह न देकर सभी को हैरान कर दिया।

---विज्ञापन---

मिडल ऑर्डर में आईसीसी ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स को जगह दी है। इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। अय्यर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 5 मैच में 243 रन बनाए थे। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन फील्डिंग की थी। फिलिप्स ने 5 मैच में 177 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

इन गेंदबाजों को मिला मौका

फिरकी गेंदबाजों में मिचेल सैंटनर, वरुण चक्रवर्ती को चुना गया है। इसके अलावा 12वें खिलाड़ी के तौर पर अक्षर पटेल को मौका मिला है। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, मैट हेनरी को मौका मिला है। शमी ने भारत के लिए 5 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे।

आईसीसी द्वारा चुनी गई चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 

रचिन रविंद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2025 06:36 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola