Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेजबान पाकिस्तान ने अब तक अपनी टीम घोषित नहीं की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास इस मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम चुनने के लिए 11 फरवरी तक का समय है। बताया जा रहा है सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की वजह से टीम की घोषणा में देरी हो रही है। अयूब साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद फिलहाल लंदन में रिकवर हो रहे हैं।
सैम अयूब की जगह ले सकते हैं शान मसूद
‘क्रिकेट पाकिस्तान’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी उन्हें फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान के लिए संभावित वापसी से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का हर मौका दे रहा है। अगर अयूब समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद उनकी जगह ले सकते हैं और फखर जमां की टीम में वापसी हो सकती है।
इसमें कहा गया है कि फरवरी के पहले तीन दिनों में पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी और ट्राई-नेशन वनडे सीरीज के लिए टीमों की घोषणा करेगा। 8 फरवरी से शुरू होने वाली ट्राई-नेशन सीरीज में पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC में बवाल, CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा
इन खिलाड़ियों के चुने जाने के चांस
बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और कप्तान मोहम्मद रिजवान ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके टीम में होने के सबसे ज्यादा चांस हैं। आमिर जमाल और अब्बास अफरीदी जैसे युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि सीमित खिलाड़ियों की वजह से अब्दुल्ला शफीक और मुहम्मद हसनैन का सिलेक्शन मुश्किल दिख रहा है।
19 फरवरी से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित होगा, जिसमें दुबई भारत के सभी मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें पहला सेमीफाइनल भी शामिल है। कराची, लाहौर और रावलपिंडी तीन ऐसे स्थान हैं जो पाकिस्तान में होने वाले मैचों की मेजबानी करेंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैच इंग्लैंड जीता, तब भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना भारतीय खिलाड़ी, जानें वजह
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
41 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines