ICC Champions Trophy IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैचों का पूरा शेड्यूल बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को भेज दिया है। हालांकि अभी तक आईसीसी ने इसको कन्फर्म नहीं किया है। पीसीबी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को लाहौर में होना है। इसको लेकर पीसीबी की तरफ से कहा गया था कि सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया को अपने सभी मैच लाहौर में खेलने हैं। वहीं अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है।
पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना संभव नहीं है, हालांकि इसको लेकर अभी ज्यादा बातचीत नहीं हुई है। अगर टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी तो इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार का होगा। जिसका पालन करना होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हार के बाद इस खिलाड़ी को याद आए रोहित-विराट, सामने आया बड़ा बयान
इससे पहले भी टीम इंडिया एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई थी। पिछले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी लेकिन भारतीय टीम ने अपने मैच श्रीलंका में खेले, क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंधो के चलते दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जाती है। फैंस को ये दोनों टीमें विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही खेलती हुई दिखती है। साल 2012-13 के दौरान आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ZIM: टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, लिखा-क्या यही है भविष्य
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को हराया, संघर्ष करते नजर आए बल्लेबाज
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
7 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
51 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
53 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines