ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल में होता हुआ दिखाई देगा। हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट पर आईसीसी का आखिरी फैसला सामने नहीं आया है। जिसके चलते टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करने में भी देरी हो रही है। दरअसल भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। अक्सर देखा गया है कि टूर्नामेंट शुरू होने से 100 दिन पहले शेड्यूल जारी किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद थी कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी, जिसका मतलब है कि आधिकारिक शेड्यूल 12 नवंबर तक जारी करना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
क्या टी20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट?
आईसीसी बोर्ड के सदस्यों की बैठक भी 7 दिसंबर को होनी थी, लेकिन आठ टीमों की प्रतियोगिता कैसे आगे बढ़ेगी, इस पर असहमति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अब यह सामने आया है कि निर्णय लेने में देरी के कारण आईसीसी को इस प्रमुख आयोजन को नियमित वनडे फॉर्मेट से टी20 टूर्नामेंट में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान करता है चैंपियंस ट्रॉफी का बायकॉट तो क्या होगा? जानिए ICC का अगला स्टेप
अभी तक नहीं सुलझा मामला
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब 75 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है और आईसीसी ने अभी तक इस स्थिति को सुलझाया नहीं है। पाकिस्तान ने मांग की है कि साल 2027 तक जब भी भारत आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी करे, तो उसी हाइब्रिड मॉडल को लागू किया जाए। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांगों को स्वीकार नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- ये देश करेगा 2034 विश्व कप की मेजबानी, फीफा ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
1 hr agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
8 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
9 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
10 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
11 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
11 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines