Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने अगले महीने शुरू होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कमर कस ली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। टीम ने अभी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। इस टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चुना जाना तय है, लेकिन उनकी पीठ की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारत को तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिए मोहम्मद शमी के अनुभव पर निर्भर रहना होगा, जिनकी वापसी तय है।
अर्शदीप सिंह टीम में दूसरे तेज गेंदबाज होंगे, जो अपनी बाएं हाथ की सीम बॉलिंग से बॉलिंग में विविधता लाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के लिए क्वालीफाई करने से चूकने के बाद भारत के पास अब एक बार फिर से एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका है। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगा, जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को मैच खेलेगा। टीम इसके अलावा ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा और आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलने उतरेगा।
यह भी पढ़ें: फैन्स की चाहत Champions Trophy 2025 में खेलें Shreyas Iyer, घरेलू क्रिकेट में जारी है धांसू फॉर्म
रोहित संभालेंगे कमान
इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे और उम्मीद है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को जीत दिलाएंगे। रोहित शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। यशस्वी जायसवाल टीम में जरूर होंगे, लेकिन उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह मुश्किल दिख रही है। विराट कोहली अपने पसंदीदा नंबर तीन पर खेलते नजर आएंगे, जबकि नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बैटिंग करते दिखेंगे। ग्रुप स्टेज के दौरान ऋषभ पंत को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद माना जा रहा है।
तेज गेंदबाजी में हार्दिक टीम के तीसरे ऑप्शन
हार्दिक पांड्या टीम में मुख्य तेज गेंदबाज ऑलराउंडर होंगे। वे तेज गेंदबाजी में टीम के तीसरे ऑप्शन होंगे, जबकि नंबर पर बैटिंग करके टीम के रनों में बढ़ोतरी करते दिखेंगे। रवींद्र जडेजा के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद नहीं है। टीम में दो स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा होंगे। ग्रुप स्टेज के लिए प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव के स्पेशलिस्ट स्पिनर होने की उम्मीद है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने तलाक से जुड़ी अफवाहों पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- नहीं देंगी कोई सफाई
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines