ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इस पर अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है। हालांकि टीम की सुरक्षा को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम को पाकिस्तान भेजे इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आएगी या नहीं, इस पर पाकिस्तान में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपील की है कि वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान आएं।
कौन से खिलाड़ी ने क्या की अपील
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने टीम इंडिया से खास अपील करते हुए पाकिस्तान आने का अनुरोध किया है। शोएब मलिक ने कहा कि ‘दोनों देशों के बीच जो भी मतभेद हैं, वह एक अलग मुद्दा है और इसे अलग-अलग हल किया जाना चाहिए। खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। पिछले साल पाकिस्तान की टीम भारत गई थी और अब भारतीय टीम के लिए भी यह अच्छा मौका है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान में नहीं खेला है, इसलिए ये उनके लिए बहुत अच्छा होगा। हम बहुत अच्छे लोग हैं। हम बहुत मेहमाननवाज लोग हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान जरूर आना चाहिए।’
पीसीबी ने आईसीसी पर छोड़ा फैसला
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी पर चर्चा नहीं की गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के पाकिस्तान आने के लिए मनाने का काम आईसीसी पर छोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट का जो ड्राफ्ट तैयार करके आईसीसी को भेजा है, उसमें साफतौर पर कहा गया है कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान आती है तो सुरक्षा कारणों से उसके सभी मैच लाहौर में ही कराए जाएंगे। अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो भी भारत के मैच को लाहौर में ही आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ड्राफ्ट के मुताबिक टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को प्रस्तावित है।
भारत के पास क्या हैं विकल्प
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेल सकती है। हाइब्रिड मॉडल में टीम इंडिया के सभी मैच UAE या श्रीलंका में कराए जा सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के पास विकल्प है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी को खेलने से भी मना कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु के पास स्वर्णिम इतिहास बनाने का मौका, कोई भी भारतीय ओलंपिक में नहीं कर पाया है ऐसा
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ही नहीं ये भारतीय है भी मेडल का बड़ा दावेदार, एक समय छोड़ना चाहते थे जैवलिन, पिता की सलाह ने बदल दी राह
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई बुरी खबर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये विदेशी खिलाड़ी, भारत की जीत में निभाएगा बड़ी भूमिका
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
28 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
39 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
43 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines