ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन पर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल पाकिस्तान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए ICC ने बजट को मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने इस इवेंट के लिए 65 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम खजाना पाकिस्तान के लिए खोल दिया है। हालांकि, इस बजट में पाकिस्तान के साथ आईसीसी ने खेला भी कर दिया है।
क्या पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इसके लिए अब तक बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत ही खेलेगा, जिसमें भारत के सभी मैच पाकिस्तान के बाहर ही आयोजित किए जाएंगे। ऐसा ही पिछले साल एशिया कप के समय हुआ था, जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। इसी तरह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत अगर हाइब्रिड मॉडल के तहत मैच खेलता है तो टूर्नामेंट के आयोजन का खर्च बढ़ जाएगा।
बजट में क्या हुआ खेल
दरअसल आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 65 मिलियन डॉलर के बजट को मंजूरी दे दी है। इस बजट में पाकिस्तान के बाहर कुछ खेलों के आयोजन से जुड़ी लागतें भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम की स्थिति को देखते हुए किया गया है। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जाती है तो हाइब्रिड मॉडल के तहत उसके मैच पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराए जाएंगे। ये मैच UAE या श्रीलंका में आयोजित हो सकता है। इसलिए बजट राशि को इतना बढ़ाया गया है।
कब से शुरू होगा टूर्नामेंट
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो फॉर्मेट तैयार करके आईसीसी को भेजा है उसके अनुसार प्रतियोगिता का आगाज 19 फरवरी से होगा। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 9 मार्च को रखा गया है। 10 मार्च का दिन फाइनल के लिए रिजर्व रहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने का प्रस्ताव आईसीसी को दिया है। आईसीसी अब इस पर अपना फैसला लेगा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines