भारत में दिखी Champions Trophy 2025 की जबरदस्त दीवानगी, व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड हुए चकनाचूर
ICC Champions trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में व्यूअरशिप मामले में कई रिकॉर्ड टूट गए हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

ICC Champions trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में खेला गया था। साल 2025 से पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2017 में हुआ था, तब पाकिस्तान ने ये खिताब अपने नाम किया था। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। हालांकि भारत में व्यूअरशिप मामले में चैंपियंस ट्रॉफी ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया। व्यूअरशिप के आंकड़े आईसीसी ने साझा किए हैं।
आईसीसी के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत में इसके आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने 137 बिलियन मिनट्स का वॉच टाइम हासिल किया है और जियोस्टार पर 110 बिलियन मिनट्स शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दर्ज की गई व्यूअरशिप विश्व कप 2023 से 23 फीसदी बेहतर है। इसके अलावा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भी रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज हुई। इस मैच को भारत में टीवी पर 122 मिलियन लाइव व्यूज मिले।
वहीं जियोस्टार पर कुल 61 मिलियन व्यूअरशिप रही। इसके अलावा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल मैच भारत में इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने वाला मैच बना। इस मैच को टीवी पर 230 मिलियन व्यूज मिले थे। फाइनल मैच टेलिविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर 53 बिलियन मिनट तक देखा गया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिली व्यूअरशिप पर आईसीसी के चेयरमैन ने कहा कि दर्शकों की अविश्वसनीय संख्या भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को दर्शाती है और यह भी दर्शाती है कि आईसीसी आयोजनों को विभिन्न भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाने से प्रशंसकों की सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
रिकॉर्डतोड़ संख्या का क्रेडिट जियोस्टार को दिया जा सकता है, जिसने टूर्नामेंट को भारत में दर्शकों तक कई भाषा में पहुंचाया। बहरहाल भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
A tournament to remember 🤩 #ChampionsTrophy 2025 shatters viewership records in India 📺
All the details ⬇️https://t.co/ZUPVj2XNHi
— ICC (@ICC) March 21, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: