Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में पाकिस्तान के कराची के नेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया है। 317 रन के स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 208 रन ही सिमट गई थी। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 107 रन से जीत लिया ।
अफगानिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल
316 रन के स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही टीम का पहला विकेट सिर्फ 16 रन ही पर ही गिर गया था। वो 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद इब्राहीम जदरान 17 और सिद्दिकउल्लाह 16 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शहीदी खाता भी नहीं खोल पाए।
टीम ने मात्र 50 रन के स्कोर पर ही चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने जल्द आउट हो गए। रहमत शाह ने एक छोर को संभाले रखा, लेकिन उन्हें किसी और का साथ नहीं मिला।
साउथ अफ्रीका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ग्रुप-बी के मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 315 रन का विशाल स्कोर बनाए। टीम के लिए युवा सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार 103 रनों की पारी खेली। यह वनडे फॉर्मेट में यह उनका पहला शतक है।
इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा (58), रासी वान डेर डुसेन (52) और एडेन मार्करम (नाबाद 52) ने भी शानदार पारियां खेली। उन्होंने टीम का स्कोर 300 के पार ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को जगह नहीं मिली थीं। वहीं, हेनरिक क्लासेन को बाईं कोहनी में चोट के कारण आराम दिया गया था।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines