ICC Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला कर दिया है। बीसीसीआई ने आईसीसी को एक पत्र लिखकर पाकिस्तान न जाने की बात कही है। अब इस वजह से आईसीसी को अपना अहम कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
आईसीसी ने रद्द किया अहम कार्यक्रम
आईसीसी को लाहौर में आयोजित 11 नवंबर को एक कार्यक्रम में औपचारिक घोषणा का ऐलान करना था। लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना कर दिया है। जिसकी वजह से पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस विषय पर एक अधिकारी ने कहा कि शेड्यूल की पुष्टि नहीं हुई है, हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल पर मेजबान और भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं। एक बार पुष्टि हो जाने पर हम अपने सामान्य चैनलों के माध्यम से घोषणा करेंगे।
माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में आईसीसी टूर्नामेंट के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान करेगा। लेकिन अब शेड्यूल का ऐलान होने में वक्त लग सकता है।
हाइब्रिड पर खेल सकती है भारतीय टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया अपने मैच हाइब्रिड मॉडल पर खेल सकती है। माना जा रहा है कि मेन इन ब्लू अपने सभी मुकाबले यूएई में खेल सकती है। इससे पहले एशिया कप 2023 की भी मेजबानी एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान को दी थी। लेकिन भारत ने ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित हुए थे। भारत ने खिताब भी अपने नाम किया था। बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती है।
पीसीबी कर रही है तैयारी
वहीं दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पाकिस्तान जोरों शोरों के साथ तैयारी कर रही है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हाइब्रिड मॉडल के बारे में खुलकर चर्चा की थी। उन्होंने अपनी बातचीत में माना था कि हम हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। राजनीति और खेल को एक दूसरे से दूर रखना चाहिए। हमारी तैयारी सही दिशा में चल रही है।
यह भी पढ़ें: आगामी सीजन के लिए नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन को बनाया अपना कोच
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
8 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
22 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
34 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines