IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है। हालांकि अब तक आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। 10 टीमें आईपीएल में भाग लेने के लिए तैयार हैं। खास बात ये है कि इस बार सभी टीमें बड़े बदलाव के साथ उतरने वाली हैं। हालांकि आईपीएल 2025 में आईसीसी का एक नया नियम आने वाला है।
आईसीसी का नियम आईपीएल में होगा शामिल
दरअसल आईपीएल में अब तक खेले गए संस्करण में आईपीएल के खुद के ही नियम होते थे। लेकिन अब आईपीएल टीमों को आईसीसी के आचार संहिता के नियमों का पालन करना होगा। आईसीसी का ये नियम सभी टीमों पर लागू होने वाला है। वहीं दूसरी ओर आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का रूल जारी रहेगा। हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर पिछले साल काफी बवाल भी हुआ था। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने इस रूल की आलोचना की थी। बावजूद इसके आगामी सीजन में इम्पैक्ट खिलाड़ियों का रूल जारी रहेगा।
आईपीएल ऑक्शन में भी रचा गया इतिहास
इससे पहले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने इतिहास रचा था। फ्रेंचाइजी ने इतिहास की सबसे बड़ी आईपीएल बोली लगाकर ऋषभ पंत को अपने दल का हिस्सा बनाया था। पंत पर फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 23.75 करोड़ रुपये में वेंकटेश अय्यर को अपने दल का हिस्सा बनाया था। ऋषभ पंत को एलएसजी ने कप्तान भी बनाया है, जबकि श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने कप्तान घोषित किया है।
इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
आईपीएल 2025 में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल में हर साल सुर्खियां बिखेरते हैं। फैंस इन स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए बेताब रहते हैं।
यह भी पढ़ें: रियान पराग ने खुद उठाया ‘वायरल यूट्यूब हिस्ट्री’ के सच से पर्दा, विवाद को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
54 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines