ICC Annual Meeting 2024 का आयोजन श्रीलंका के कोलंबो में संपन्न हो गया, जिसमें आईसीसी के 108 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय इस सम्मेलन में कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें सबसे बड़ा फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन की समीक्षा करने का था। बोर्ड ने 3 सदस्यीय पैनल का गठन करके इस वर्ल्ड कप के आयोजन की समीक्षा करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं ICC की बैठक में और कौन-कौन से फैसले लिए गए।
1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समीक्षा
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रोजर ट्वोस, लॉसन नायडू और इमरान ख्वाजा की 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया है। ये पैनल टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समीक्षा करेगा और वर्ष के अंत में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन में आईसीसी को 167 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
2. महिला वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या को बढ़ाने पर मंजूरी
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2030 में 16 टीमें हिस्सा ले सकेंगी। 2009 में पहली बार खेले गए महिला टी20 विश्व कप में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसे 2016 में बढ़ाकर 10 कर दिया गया था। इस वर्ष अक्टूबर महीने में बांग्लादेश में प्रस्तावित आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 में भी 10 टीम ही हिस्सा लेंगी, जबकि 2026 में कुल 12 टीमें खेलेंगी। 2030 में टीमों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।
3. ओलंपिक में क्रिकेट
ओलंपिक-2028 में क्रिकेट का भी खेल होगा। आईसीसी की बैठक में इस संबंध में भी फैसला लिया गया कि इस खेल को ज्यादा से ज्यादा देशों के बीच पहुंचाया जाए। क्रिकेट का क्रेज अब तक 1 दर्जन से अधिक देशों तक इतना लोकप्रिय नहीं है। ऐसे में ओलंपिक 2028 के आयोजन से पहले इसे ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने को लेकर योजनाएं शुरू की जाएंगी।
4. क्वालीफाइंग स्पॉट में बदलाव
आईसीसी की बैठक में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाइंग स्पॉट में बदलाव किया गया है। इस टूर्नामेंट में अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप से 2-2 टीम, अमेरिका से एक और एशिया व पूर्वी एशिया प्रशांत (EAP) से 3-3 टीमों को एंट्री दी जाएगी। पहले एशिया के पास 2 और पूर्वी एशिया के पास 1 स्पॉट था।
5. इन 2 देशों को मिली नोटिस
आईसीसी की बैठक में USA क्रिकेट और चिली क्रिकेट को औपचारिक रूप से नोटिस थमाया गया है। इन दोनों संगठन पर आरोप है कि ये आईसीसी की सदस्यता मानदंडों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इन देशों को सुधार करने के लिए 12 महीने का समय दिया गया है। आईसीसी ने बोर्ड और प्रबंधन प्रतिनिधियों वाली एक समिति का भी गठन किया है जो इन देशों के रोडमैप की देखरेख और निगरानी करेगा। अगर फिर भी ये देश नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आईसीसी के पास इन देशों को निलंबित या निष्कासित करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
ये भी पढ़ें:- SL vs IND: टी20 क्रिकेट में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी
ये भी पढ़ें:- ‘बॉब वूल्मर की मौत के बाद…’, पूर्व कप्तान यूनुस खान का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
57 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines