ICC ने किया वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का ऐलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

आईसीसी ने 30 जुलाई को आगामी वनडे विश्व कप 2027 के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है. कुल 12 मैदानों पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सबसे ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे

AI Created Image

AI Created Image

ICC World Cup 2027: आगामी विश्व कप 2027 शुरू होने में लगभग 15 महीने का समय बचा है. इससे पहले आईसीसी मेगा इवेंट की तैयारियों में जुट गई है. विश्व कप 2027 की मेजबानी मुख्य रूप से साउथ अफ्रीका के पास है. इसके अलावा जिम्बाब्वे और नामीबिया भी वर्ल्ड कप के मैच होस्ट करेंगे. ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. 30 जुलाई को आईसीसी ने आगामी मेगा इवेंट के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

12 मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका के 8 मैदानों को फाइनल कर लिया गया है. इसके अलावा जिम्बाब्वे के 3 मैदान और नामीबिया के 1 मैदान पर सभी मैच खेले जाएंगे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका साल 2003 हुए वनडे विश्व कप की सह मेजबानी करने के बाद कई आईसीसी टूर्नानेंट की मेजबानी कर चुका है, जिसमें मेंस टी20 विश्व कप (2007), आईसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप (2023), आईसीसी अंडर-19 मेंस क्रिकेट विश्व कप (2020 और 2024) और आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 विश्व कप (2023) शामिल हैं. अब एक बार फिर से साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

जय शाह ने क्या कहा?

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, “यह आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की राह में एक रोमांचक मील का पत्थर है. 24 वर्षों के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. हमें विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया एक अविस्मरणीय आयोजन प्रस्तुत करेंगे, जो इस क्षेत्र की अनूठी विशेषताओं, जैसे कि गर्मजोशी, जुनून और समृद्ध विविधता, का प्रदर्शन करेगा.”

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका

वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
सेंचुरियन (त्शवाने)
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा)
मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन)
बोलैंड पार्क (पार्ल)
बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे

हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
फेल मोसी-ओ-तुन्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

विज्ञापन

नामिबिया

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ