ICC Announces Prize Money for Womens T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। आईसीसी ने विश्व कप 2024 की मेजबानी का जिम्मा यूएई को दिया है। पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहला मैच बांग्लादेश और स्कटॉलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस बीच आईसीसी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने चैंपियन टीम और रनरअप टीम को कितना पैसा मिलेगा इस बात का ऐलान कर दिया है। पहले की तुलना में प्राइज मनी में 225 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
आईसीसी ने किया ऐलान
आईसीसी ने खिताब को अपने नाम करने वाली टीम को 2 लाख 34 हजार अमेरिकी डॉलर देने का ऐलान किया है। जबकि रनरअप टीम को 1 लाख 70 हजार डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 6 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में भाग लेने वाली टीम को 31 हजार 154 डॉलर मिलेंगे।
आईसीसी ने की प्राइज मनी में बढ़ोतरी
आईसीसी ने पहले की तुलना में इनामी राशी में 225 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा खिताब जीतने वाली टीम टीम को पहले की तुलना में 134 फीसदी ज्यादा पैसे देने का ऐलान किया है। वहीं रनरअप टीम को भी 134 फीसदी रुपये पहले की तुलना में ज्यादा मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 221 फीसदी ज्यादा पैसा मिलेगा। वहीं ग्रुप स्टेज में भाग लेने वाली टीम को 78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को खेलेगी, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि आईसीसी ने टी-20 महिला विश्व कप 2024 की मेजबानी का जिम्मा बांग्लादेश को दिया था। लेकिन राजनीतिक संकट की वजह से टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: ICC का बड़ा ऐलान, टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल, रनरअप को मिलेगा इतना पैसा
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines