हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न कोई भारतीय न पाकिस्तानी… ICC ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए इन 3 खिलाड़ियों को किया सिलेक्ट

ICC Player of the Month Award: आईसीसी ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है.

विज्ञापन
Virat Kohli-Babar Azam

ICC Player of the Month Award: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए इन 3 खिलाड़ियों को चुना है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. दरअसल, अप्रैल महीने में भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में व्यस्त थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) खेल रहे थे. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अन्य देशों और एसोसिएट टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है और इस अवॉर्ड की रेस में जगह बनाई है.

नाहिद राणा बने ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के बड़े दावेदार

आईसीसी ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए जिन 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है, उसमें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा एकमात्र टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी हैं. पिछले महीने नाहिद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई.

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी चुना गया था. 23 साल के राणा ने तीन पारियों में 16.75 की औसत से 8 विकेट झटके. इसमें 20 अप्रैल को मीरपुर में लिया गया मैच विनिंग 5 विकेट हॉल भी शामिल है.

विज्ञापन

ओमान और UAE के खिलाड़ियों ने भी रेस में

IPL और PSL के चलते कई बड़े विदेशी खिलाड़ी टी20 लीग में व्यस्त रहे, जिसका फायदा एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को मिला. ओमान के दाएं हाथ के बल्लेबाज जतिंदर सिंह और यूएई के तेज गेंदबाज अजय कुमार को भी अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. अप्रैल में जतिंदर ने 5 वनडे पारियों में 55.20 की औसत से 276 रन बनाए.

इस दौरान उन्होंने नेपाल के खिलाफ ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबले में 130 रन की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, UAE के तेज गेंदबाज अजय कुमार ने नेपाल में खेले गए मुकाबलों में सिर्फ दो वनडे पारियों में 9 विकेट अपने नाम किए. इनमें से 6 विकेट उन्होंने ओमान के खिलाफ एक ही मैच में हासिल किए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अचानक बदले IPL 2026 के नियम, BCCI के नए फरमान से टीमों में मचा हड़कंप

वुमेंस कैटेगरी में लौरा वोल्वार्ड्ट सबसे आगे

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट अप्रैल 2026 के ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. वोल्वार्ड्ट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे पारियों में 138 रन बनाए, जिसमें लगातार दो मैचों में 69-69 रन की अहम पारियां शामिल थीं. इसके अलावा, भारत महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने पांच पारियों में 330 रन ठोके. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला.

उनके अलावा, रेस में श्रीलंका की बल्लेबाज इमेषा दुलानी शामिल हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 116 रन बनाए. साथ ही दो टी20 मैचों में 82 रन भी जोड़े. वहीं, ब्राजील की ऑलराउंडर लौरा कार्डोसो को भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. कार्डोसो ने सात मैचों में 203 रन बनाए और गेंदबाजी में 17 विकेट झटके. लेसोथो के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 9 विकेट लेकर इतिहास रचा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में होगी पंजाब किंग्स के कोच की एंट्री! गौतम गंभीर के साथ निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola