ICC Womens T20 WC 2024 Team: आईसीसी ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की बेस्ट टीम चुनी है। टीम की कमान साउथ अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने वाली लौरा वोल्वार्ट के हाथों में सौंपी गई है। टीम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की तीन-तीन प्लेयर्स को जगह दी गई है। वहीं, भारत की एकमात्र प्लेयर को आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 15 विकेट चटकाने वालीं अमेलिया केर को भी टीम में रखा गया है। अमेलिया ने वर्ल्ड कप में बल्ले से भी रंग जमाया और 135 रन की दमदार पारी खेली। फाइनल मैच में भी अमेलिया का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 43 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था।
साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की तीन-तीन प्लेयर शामिल
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से हुई, जहां कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 रन से बाजी मारी। न्यूजीलैंड ने पहली बार टी-20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया।
साउथ अफ्रीका को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाने वालीं लौरा वॉल्वार्ट को आईसीसी ने अपनी टीम की कमान सौंपी है। साउथ अफ्रीका की ओर से तजमिन ब्रिट्स और ननकुलुलेको म्लाबा को टीम में जगह दी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर, रोजमैरी मेयर और एडेन कार्सन को टीम में शामिल किया गया है।
हरमनप्रीत को मिली जगह
भले ही भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं। हरमन का प्रदर्शन बल्ले से दमदार रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारतीय कप्तान के बल्ले से रन निकले थे, पर वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सकी थीं।
न्यूजीलैंड बनी पहली बार चैंपियन
भारतीय टीम को हराकर टूर्नामेंट का आगाज करने वाली न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मैच में टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 158 रन लगाए। टीम की तरफ से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 43 रन जड़े। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 126 रन ही लगा सकी।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
17 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
22 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
51 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines