हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज से होगी पहली टक्कर

U19 Women’s T20 World Cup 2027: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह टूर्नामेंट 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल की मेजबानी में खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन
लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया (PIC Credit - @ICC/X)

U19 Women’s T20 World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जो 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से करेगी और खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. यह टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है. दो बार की चैंपियन भारत को सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और समोआ के साथ ग्रुप-बी में शामिल किया गया है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, अगर दोनों टीमें सुपर सिक्स, सेमीफाइनल या फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ सकती है.

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 21 जनवरी को सह-मेजबान बांग्लादेश और यूएई के बीच सिलहट में खेला जाएगा, जबकि उसी दिन सिलहट में ऑस्ट्रेलिया का सामना नाइजीरीया से होगा. इसके अलावा, उसी दिन दो और मुकाबले खेले जाएंगे, जो नेपाल में होंगे. भारतीय टीम 22 जनवरी को काठमांडू में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद टीम 24 जनवरी को नेपाल और 26 जनवरी को आयरलैंड का सामना करेगी. 

विज्ञापन

6 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले 26 जनवरी तक चलेंगे. इसके बाद 6 टीमें सुपर सिक्स राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां उन्हें दो ग्रुपों में बांटा जाएगा. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 4 फरवरी को चटगांव में खेले जाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी चटगांव में ही होगा.

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के सभी ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल.
ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ.
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई).
ग्रुप डी: इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, अमित मिश्रा को बनाया नया स्पिन बॉलिंग कोच

ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
21 जनवरी, गुरुवारबांग्लादेश vs UAEसिलहट, बांग्लादेश
21 जनवरी, गुरुवारश्रीलंका vs स्कॉटलैंडमुलपानी, नेपाल
21 जनवरी, गुरुवारऑस्ट्रेलिया vs नाइजीरियासिलहट, बांग्लादेश
21 जनवरी, गुरुवारइंग्लैंड vs USAमुलपानी, नेपाल
22 जनवरी, शुक्रवारन्यूजीलैंड vs समोआचट्टोग्राम, बांग्लादेश
22 जनवरी, शुक्रवारनेपाल vs आयरलैंडTU, कीर्तिपुर, नेपाल
22 जनवरी, शुक्रवारदक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तानचट्टोग्राम, बांग्लादेश
22 जनवरी, शुक्रवारभारत vs वेस्टइंडीजTU, कीर्तिपुर, नेपाल
23 जनवरी, शनिवारUAE vs नाइजीरियासिलहट, बांग्लादेश
23 जनवरी, शनिवारUSA vs स्कॉटलैंडमुलपानी, नेपाल
23 जनवरी, शनिवारबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियासिलहट, बांग्लादेश
23 जनवरी, शनिवारश्रीलंका vs इंग्लैंडमुलपानी, नेपाल
24 जनवरी, रविवारसमोआ vs दक्षिण अफ्रीकाचट्टोग्राम, बांग्लादेश
24 जनवरी, रविवारनेपाल vs भारतTU, कीर्तिपुर, नेपाल
24 जनवरी, रविवारपाकिस्तान vs न्यूजीलैंडचट्टोग्राम, बांग्लादेश
24 जनवरी, रविवारआयरलैंड vs वेस्टइंडीजTU, कीर्तिपुर, नेपाल
25 जनवरी, सोमवारऑस्ट्रेलिया vs UAEसिलहट, बांग्लादेश
25 जनवरी, सोमवारइंग्लैंड vs स्कॉटलैंडमुलपानी, नेपाल
25 जनवरी, सोमवारबांग्लादेश vs नाइजीरियासिलहट, बांग्लादेश
25 जनवरी, सोमवारUSA vs श्रीलंकामुलपानी, नेपाल
26 जनवरी, मंगलवारपाकिस्तान vs समोआचट्टोग्राम, बांग्लादेश
26 जनवरी, मंगलवारवेस्टइंडीज vs नेपालTU, कीर्तिपुर, नेपाल
26 जनवरी, मंगलवारन्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीकाचट्टोग्राम, बांग्लादेश
26 जनवरी, मंगलवारभारत vs आयरलैंडTU, कीर्तिपुर, नेपाल
27 जनवरी, बुधवारA4 vs D4TU, कीर्तिपुर, नेपाल
28 जनवरी, गुरुवारB4 vs C4चट्टोग्राम, बांग्लादेश
28 जनवरी, गुरुवारA3 vs D2मुलपानी, नेपाल
28 जनवरी, गुरुवारD1 vs A2मुलपानी, नेपाल
29 जनवरी, शुक्रवारB3 vs C2सिलहट, बांग्लादेश
29 जनवरी, शुक्रवारC1 vs B2सिलहट, बांग्लादेश
30 जनवरी, शनिवारB1 vs C3सिलहट, बांग्लादेश
31 जनवरी, रविवारA2 vs D3चट्टोग्राम, बांग्लादेश
31 जनवरी, रविवारA1 vs D2चट्टोग्राम, बांग्लादेश
1 फरवरी, सोमवारD1 vs A3चट्टोग्राम, बांग्लादेश
1 फरवरी, सोमवारC1 vs B3सिलहट, बांग्लादेश
1 फरवरी, सोमवारC3 vs B2सिलहट, बांग्लादेश
2 फरवरी, मंगलवारD3 vs A1चट्टोग्राम, बांग्लादेश
2 फरवरी, मंगलवारB1 vs C2सिलहट, बांग्लादेश
4 फरवरी, गुरुवारसेमीफाइनल 1चट्टोग्राम, बांग्लादेश
4 फरवरी, गुरुवारसेमीफाइनल 2चट्टोग्राम, बांग्लादेश
6 फरवरी, शनिवारफाइनलचट्टोग्राम, बांग्लादेश

ये भी पढ़ें- World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान, रख दी दो बड़ी शर्तें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola