Ibrahim Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 12 अगस्त को खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेलकर आयरलैंड के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया. उनके अलावा सदिकुल्लाह अटल ने भी शानदार प्रदर्शन किया और शतक जमाया.
इब्राहिम जादरान ने ठोका शतक
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी की और चारों दिशा में खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 118 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया. हालांकि अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, क्योंकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद भी इब्राहिम जादरान नहीं रुके और शतकीय पारी खेल दी.
उनके अलावा सिद्दीकुल्लाह अटल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और तहलचा मचा दिया. उन्होंने 120 गेंदों में 143 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 17 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. सिद्दीकुल्लाह अटल ने भी आयरलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी.
अफगानिस्तान ने बनाया विशाल स्कोर
अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 343 रन बनाए हैं. जादरान और सिद्दीकुल्लाह अटल के शतक के अलावा दरविश रसूली ने 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 12 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली थी. वहीं राशिद खान ने 10 गेंदों में 11 रन बनाए थे. आयरलैंड की ओर से बायरन मैकडोनो ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में अफगानिस्तान 2-0 से आगे है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ये मुकाबला जीतने के बाद ही अफगानिस्तान सीरीज पर कब्जा भी जमा लेगी.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines