Afghanistan vs New Zealand Test Match: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भारत की धरती पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान इंटरी के चलते इस एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इब्राहिम जादरान के टेस्ट मैच से पहले टीम से बाहर होने की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है। इब्राहिम जादरान की मौजूदगी से अफगानिस्तान टीम को काफी मजबूती मिलती है। लेकिन अब टेस्ट मैच से पहले उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी
इब्राहिम जादरान के टीम से बाहर होने की जानकारी देते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि बाएं पैर के टखने में मोच के कारण इब्राहिम जादरान न्यूजीलैंड के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी उनको बाहर रखा जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही उनके मैदान पर आने की उम्मीद कर रहा है। बता दें, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली टीम में जगह? सामने आई वजह
अभी तक खेले हैं 7 टेस्ट मैच
इब्राहिम जादरान ने अभी तक अफगानिस्तान के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 541 रन दर्ज हैं। इस दौरान इब्राहिम जादरान का हाई स्कोर 114 रनों का रहा है। इसके अलावा जादरान थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेते हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक विकेट भी दर्ज है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस स्टार प्लेयर की अनदेखी, काम नहीं आया दलीप ट्रॉफी का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
25 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
47 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines