Ian Botham: इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी इयान बॉथम ने हाल ही में एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने मौत के मुंह से बचकर निकलने की कहानी पूरी दुनिया को बताई। दरअसल हाल ही में इयान बॉथम ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दोस्त के साथ फिशिंग का लुत्फ उठाने का प्लान तैयार किया। लेकिन फिशिंग के दौरान पूर्व क्रिकेटर की जान जा सकती थी। इस बात का खुलासा अब क्रिकेटर ने खुद ही किया है।
इयान बॉथम ने किया खुलासा
इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी इयान बॉथम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह अपने दोस्त मर्व ह्यूजेस के साथ फिशिंग करने गए थे। इस दौरान इयान अपने जहाज से मदरशिप पर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे उनका पैर फिसल गया और वह गंदे पानी की नदी में गिर गए। इस नदी का नाम मोयह है, जिसमें मगरमच्छ के अलावा ब्लू शार्क भी रहते हैं। हालांकि इससे पहले कोई जानवर उनपर हमला करता उनके दोस्त मर्व ह्यूजेस ने उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान बॉथम को चोटें भी आईं।
मौत के मुंह से बाहर निकलने के बाद बॉथम ने कहा कि सौभाग्य से मुझे यह सोचने का समय नहीं मिला कि पानी में क्या है। ह्यूजेस और बचाव दल के बाकी सदस्यों ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शानदार काम किया। यह सब बहुत जल्दी हुआ और अब मैं ठीक हूं।
इयान बॉथम का क्रिकेट करियर
68 साल के इयान बॉथम का शुमार इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 33.54 की औसत के साथ 5200 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 14 शतक के अलावा 22 अर्धशतक दर्ज है। वहीं 116 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 23.21 की औसत के साथ 2113 रनों को अपने नाम किए हैं। वनडे में उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 24 अगस्त 1992 में खेला था।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
48 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines