'मैं लगभग मरने वाला था...', जैक पॉल से हार के बाद माइक टायसन का बड़ा खुलासा, संन्यास के दिए संकेत

Mike Tyson: 15 नवंबर को अमेरिका के दिग्गज बॉक्सर मायक टायसन और जैक पॉल के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद टायसन ने बड़ा बयान देकर सभी को चौंकाया है।

Mike Tyson

Mike Tyson: नेटफ्लिक्स की डॉक्यूसीरीज बॉक्सिंग मैच में 58 साल के दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन को 28 साल के जैक पॉल से हार का सामना करना पड़ा। टायसन और पॉल के बीच टक्कर का मुकाबला देखा गया। लेकिन अंत में बाजी पॉल ने मारी। अब मैच के बाद टायसन ने अपने सोशल मीडिया (एक्स) पर एक भावुक संदेश दिया है। इस पोस्ट में दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी गंभीर बिमारी का जिक्र किया है, जिसको वह मात देकर बॉक्सिंग की रिंग में 19 साल बाद वापसी करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

टायसन ने किया बड़ा खुलासा

टायसन और पॉल के बीच मुकाबला 20 जुलाई को ही होना था। लेकिन उस वक्त टायसन अल्सर के बढ़ने के कारण मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे। इस वजह से मुकाबला 15 नवंबर को कराया गया। अब टायसन ने अपने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उन स्थितियों में से एक है जब आप हार गए लेकिन फिर भी जीत गए। मैं पिछली रात के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं। आखिरी बार रिंग में उतरने का कोई अफसोस नहीं है। मैं जून में लगभग मर ही गया था। 8 बार खून चढ़ाया गया। अस्पताल में अपना आधा खून खो दिया और लड़ने के लिए स्वस्थ होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसलिए मैं जीत गया। मेरे बच्चों को मुझे एक प्रतिभाशाली फाइटर के साथ एक खचाखच भरे डलास काउबॉय स्टेडियम के सामने पैर से पैर मिलाकर खड़े होते और 8 राउंड पूरे करते देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे कोई भी व्यक्ति मांगने का अधिकार नहीं रखता। टायसन ने भावुक संदेश देते हुए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन

टायसन ने 19 साल बाद की थी वापसी

15 नवंबर को जैक पॉल के खिलाफ टायसन ने 19 साल बाद रिंग में वापसी की और इसे यादगार बना लिया। उन्होंने पॉल का 8 राउंड तक सामना किया। शुरुआती 2 राउंड में टायसन मैच में आक्रामक दिखे, जबकि पॉल ने धैर्य के साथ खेल दिखाया। राउंड 4 का स्कोर बराबर होने के बाद टायसन के पैरों में थकावट दिखने लगी। इसका पॉल ने फायदा उठाया और आखिरी के 4 राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ