GT vs SRH: आईपीएल 2025 का 51वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने अब तक खेले गए 9 मैच में 6 जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद 9 मैच में 3 जीत के साथ 9वें स्थान पर है। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस हुआ, सिक्का आज हैदराबाद के पक्ष में गिरा।
हैदराबाद ने जीता टॉस
हैजराबाद ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यानी गुजरात अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली है। हैदराबाद की टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, जबकि गुजरात की ओर से 1 बदलाव किया गया है। जीटी की ओर से करीम जनत की जगह पर गेराल्ड कोएत्जी को मौका मिला है।
गिल ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी भी कर सकते थे। विकेट अच्छा लग रहा है। पिछला मैच हमने मुंबई के खिलाफ खेला था, हमने पहले बल्लेबाजी भी की थी। यह सीजन हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। यह वह समय है जब अच्छी टीम अपने चरम पर होती है।
क्या बोले पैट कमिंस?
टॉस जीतने के बाद कमिंस ने कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। आप कभी नहीं जानते कि आपको क्या मिलेगा। कभी-कभी रात में बल्लेबाजी करना बेहतर होता है। हमने CSK के मैदान पर अपना पहला गेम जीता। उम्मीद है कि यह सिलसिला यहाँ भी जारी रहेगा। अगर हम अपने सभी गेम जीतते हैं, तो भी हमारे पास मौका है। हम एक टीम के रूप में ठीक से काम नहीं कर पाए हैं। पिछले कुछ गेम में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
54 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines