PSL 2026: जेसन गिलेस्पी को इस टीम ने बनाया हेड कोच, PCB पर लगा चुके हैं गंभीर आरोप

Hyderabad Appoints Jason Gillespie Head Coach: कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाने वाले जेसन गिलेस्पी एक बार फिर पाकिस्तान में कोचिंग की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले हेड कोच बनाया गया है.

Cricket News - 2026-01-28T195629.448

PSL 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान सुपर लीग में अब एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग में हैदराबाद के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. हैदराबाद और सियालकोट पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेंगे. साल 2024 में ग्लेस्पी पाकिस्तान के रेड बॉल कोच रह चुके हैं. हालांकि अब एक बार फिर उन्हें पाकिस्तान में बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन

गिलेस्पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गिलेस्पी हैदराबाद के हेड कोच बनने के बाद काफी खुश हैं. उन्होंने कोच बनने के बाद कहा “हैदराबाद में किंग्समेन टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूं. बहुत कुछ देखने को मिलेगा और मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए बेताब हूं.

विज्ञापन

गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट कोचिंग छोड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाया था. उन्होंने पीसीबी पर पैसों का भुगतान न करने का भी आरोप लगाया था. उन्हें पाकिस्तान की रेड बॉल क्रिकेट के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पाकिस्तान ने उनकी कोचिंग में इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर 2-1 से हराया था.

वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक रोंची को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आगामी सीजन के लिए अपना कोच नियुक्त किया है. उन्होंने कोच बनने के बाद कहा इस्लामाबाद यूनाइटेड हमेशा से मेरे लिए घर जैसा रहा है. इस टीम, मालिकों, प्रशंसकों और पूरे आईएसएलयू परिवार के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह वाकई बेहद खास है. मैंने हमेशा इस जुड़ाव को गर्व से संजोकर रखा है. अब मुख्य कोच के रूप में वापसी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है.

विज्ञापन

गिलेस्पी शानदार करियर के मालिक

जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में भाग लिया है. उन्होंने 71 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 259 विकेट लिए हैं, जबकि 97 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 142 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं 1 टी-20 मैच में उन्होंने 1 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने साल 2006 में आखिरी टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ