हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पहले मैच से रोहित शर्मा के चहेते खिलाड़ी का कटा पत्ता, कश्मीरी गेंदबाज को मिला मौका

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच से रोहित शर्मा के चहेते खिलाड़ी का पत्ता साफ हो गया है। इस खिलाड़ी को रोहित ने अपनी कप्तानी में खूब मौके दिए थे।

विज्ञापन

India vs Pakistan: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारतीय A टीम तिलक वर्मा की अगुवाई में भाग ले रही है। पहला मैच 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने सामने हैं। ओमान में खेले जा रहे पहले मुकाबले में कई खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए। पहले मैच में रोहित शर्मा के चहेते खिलाड़ी का पत्ता साफ हो चुका है

पहले मैच से कटा पत्ता

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के फिरकी गेंदबाज और रोहित शर्मा के पसंदीदा खिलाड़ी ऋतिक शौकिन को मौका नहीं मिला। ऋतिक को रोहित ने अपनी कप्तानी में खूब मौके दिए थे। आईपीएल 2022 और 2023 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन आईपीएल 2024 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि वह इमर्जिंग एशिया कप 2024 के पहले मैच से बाहर हो गए हैं।

वहीं प्लेइंग इलेवन में कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिख डार सलाम को मौका दिया गया है। उन्होंने घरेलू और आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है। उनके अलावा वैभव अरोरा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इमर्जिंग एशिया कप 2024 की मेजबानी इस बार ओमान को दी गई है। इससे पहले साल 2023 में इमर्जिंग एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका ने संभाली थी। पाकिस्तान ने इंडिया A के खिलाफ जीत हासिल कर खिताब जीता था। तब भारतीय टीम की कमान यश धुल ने संभाली थी। भारत को इस बार तिलक वर्मा से खासा उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

विज्ञापन

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख डार सलाम, वैभव अरोड़ा

भारतीय टीम का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख डार सलाम, वैभव अरोड़ा, अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, आकिब खान

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola