कितने रुपये में मिल रही है टीम इंडिया की नई जर्सी? कीमत हजारों में

Team India new Jersey Price: भारतीय टीम की नई जर्सी की कीमत हजारों में है। बीसीसीआई ने इस जर्सी को बीते दिनों लॉन्च किया था।

Team India new Jersey

Team India new Jersey Price: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिनों मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च की थी। इस जर्सी को भारतीय फैंस द्वारा खासा पसंद किया गया था। हालांकि अब इस जर्सी को फैंस अपने नाम कर सकते हैं। इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। नई जर्सी की कीमत हजारों में तय की गई है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की नई जर्सी की क्या है कीमत?

भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च हुई थी। मुंबई के एक इवेंट में जय शाह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नई जर्सी से पर्दा उठाया था। हालांकि अब इस नई जर्सी को फैंस अपना बना सकते हैं। नई जर्सी की कीमत 5999 रुपये तय की गई है। इस जर्सी को एडिडास ने ही डिजाइन किया है। इसके अलावा आप नई जर्सी को एडिडास की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर खरीद सकते हैं साथ ही इसे एडिडास स्टोर पर भी खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

इस सीरीज में भारतीय टीम पहनेगी नई जर्सी

नई जर्सी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस जर्सी का इस्तेमाल करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि भारतीय पुरुष टीम से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस जर्सी में नजर आने वाली है। दरअसल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 5 दिसंबर से होने वाला है।

रोहित की सेना ऑस्ट्रेलिया में

वहीं भारतीय पुरुष टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। जहां पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत पहला मुकाबला अपने नाम कर चुका है, जबकि दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ