हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब तक जिम्बाब्वे के कितने खिलाड़ियों ने लिया है IPL में भाग? 3 हो चुके गुमनाम

Blessing Muzarabani: आईपीएल 2025 में अब तक जिम्बाब्वे के कई खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं। यहां आप सभी खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

Blessing Muzarabani: शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उन्हें लुंगी एंगिडी की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लिया गया है। दरअसल, एंगिडी अब आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि उन्हें,11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में जगह मिल गई है। ऐसे में आरसीबी को एक नए तेज गेंदबाज की जरूरत थी, जो मुजरबानी के रूप में पूरी हुई।

जिम्बाब्वे के पांचवें खिलाड़ी बने मुजरबानी

ब्लेसिंग मुजरबानी को RCB ने 75 लाख रुपये में साइन किया है। वे अब तक आईपीएल का हिस्सा नहीं बने थे, लेकिन इस बार उन्हें एक बड़ा मौका मिला है। RCB की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का अवसर मिलेगा या नहीं।

ब्लेसिंग मुजरबानी जिम्बाब्वे के पांचवें खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। उनसे पहले सिकंदर रजा, ब्रेंडन टेलर, रे प्राइस और टेटेंडा टायबू इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं। इन सबमें अब तक सिर्फ सिकंदर रजा ही ऐसा नाम हैं जिन्होंने आईपीएल में अपनी मौजूदगी का असर दिखाया है। इसके अलावा ब्रेंडन टेलर, रे प्राइस और टेटेंडा टायबू गुमनाम हो चुके हैं।

विज्ञापन

इस बार भी नीलामी के दौरान किसी भी टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन अब सीजन के अंतिम पड़ाव में मुजरबानी को मौका मिला है।

शानदार टी-20 रिकॉर्ड

भले ही ब्लेसिंग मुजरबानी पहली बार आईपीएल में खेलने जा रहे हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 78 विकेट लिए हैं। तेज रफ्तार और ऊंची कदकाठी के कारण वे विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान करने का दम रखते हैं। बल्लेबाजी में उनका योगदान सीमित रहा है, जहां उन्होंने 43 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

मुजरबानी दुनिया भर की कई टी20 लीगों में खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन वहां भी अच्छा रहा है। यही वजह है कि RCB ने उन्हें इस अहम मौके पर टीम का हिस्सा बनाने का फैसला लिया। अब यह देखना बाकी है कि क्या वह टीम की जीत में कोई बड़ी भूमिका निभा पाते हैं या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola