हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 दिन के अंदर टेस्ट से संन्यास, अब अगला इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी रोहित-विराट की जोड़ी?

Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित और विराट के टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास के बाद अब फैंस को उनके अगले इंटरनेशनल मैच का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक सप्ताह के अंदर ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब फैंस उन्हें सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते देख पाएंगे। बड़ी बात यह है कि दोनों ही इस फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं, जिनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड्स हैं।

रोहित और विराट के टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास के बाद अब फैंस को उनके अगले इंटरनेशनल मैच का बेसब्री से इंतजार है। 2026 की शुरुआत में टी-20 वर्ल्ड कप और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप की वजह से अगले दो सालों के लिए व्हाइट बॉल का फॉर्मेट आदर्श होगा। भारत ने काफी संख्या में वनडे मैचों की योजना बनाई है, जिससे पता चलता है कि रोहित और कोहली अगर चाहें तो 2027 तक खेलना जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: एक सप्ताह के ‘ब्रेक’ से किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान? खिताब का टूट सकता है सपना

विज्ञापन

बांग्लादेश से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा भारत

अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। ऐसे में विराट और रोहित दोनों के ही लिए यह टेस्ट संन्यास की घोषणा के बाद से पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी। हालांकि, दौरे को लेकर काफी अनिश्चितता है और अगर यह रद्द होता है तो यह सीरीज अक्टूबर के आसपास खेली जा सकती है। आइए एक नजर डालते हैं भारत के 2027 वर्ल्ड कप से पहले खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शेड्यूल पर।

टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल-

नंबर सीरीज तारीख मैचों की संख्या
1 बांग्लादेश बनाम भारत 17 अगस्त – 23 अगस्त, 2025 3 वनडे
2 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 19 अक्टूबर – 25 अक्टूबर, 2025 3 वनडे
3 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 30 नवम्बर – 6 दिसम्बर, 2025 3 वनडे
4 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड जनवरी 2026 3 वनडे
5 भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान जून 2026 3 वनडे
6 भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ सितम्बर 2026 3 वनडे
7 न्यूज़ीलैंड बनाम भारत अक्टूबर–नवम्बर 2026 3 वनडे
8 भारत बनाम श्रीलंका दिसम्बर 2026 3 वनडे

यह भी पढ़ें: IPL 2025: 2 खिलाड़ियों की इंजरी से इस प्लेयर की खुली किस्मत! इंग्लैंड दौरे पर जाएगा टीम के साथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola