Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली का इलाज इस समय ठाणे के अस्पताल में हो रहा है। शनिवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान जांच में पता चला था कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमे हुए हैं। तीन दिन इलाज के बाद उनके हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने अपडेट दिया है। डॉक्टर ने बताया कि विनोद कांबली फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
विनोद कांबली को लेकर आया हेल्थ अपडेट
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। पीटीआई से बात करते हुए अस्पताल के डॉ. विवेक द्विवेदी ने कहा कि उनके मूत्र मार्ग में संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उन्हें भिवंडी शहर के पास आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ। विवेक द्विवेदी उस मेडिकल टीम का हिस्सा हैं,जो पूर्व क्रिकेटर का इलाज कर रही है। उन्होंने बताया था कि विनोद कांबली का ब्लड प्रेसर लो था। इसके अलावा उन्हें मंगलवार को बुखार भी आया था।
उन्होंने आगे बताया कि विनोद कांबली को घर पर मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आ रहे थे। इसके बाद उन्हें शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो जब वो अस्पताल आए थे तो उन्हें तेज बुखार था और मांसपेशियों में ऐंठन के कारण उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला था कि उन्हें मूत्र मार्ग में संक्रमण है। इसके अलावा सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो गई थी। मस्तिष्क की जांच करने के बाद पता चला था कि उन्हें पुराने खून के थक्के थे। हाल में ही उन्हें स्ट्रोक हुआ था।
ICU में भर्ती हैं कांबली
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। उनका ब्लड प्रेशर कम नहीं हुआ है। उनका उपचार और फिजियोथेरेपी जारी है। हम उन्हें 2 से 3 दिन में छुट्टी दे देंगे। उनके मस्तिष्क की स्थिति स्थिर नहीं है। उनके मस्तिष्क में कई बदलाव हो रहे हैं। हम उनके पुनर्वास पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
15 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
16 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
16 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
17 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines