हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली को लेकर DDCA की स्पेशल तैयारी, 13 साल बाद होगी रणजी में रन मशीन की वापसी

Virat Kohli: विराट कोहली को लेकर डीडीसीए ने आगामी रणजी मैच के लिए खास तैयारियां की हैं। डीडीसीए के डायरेक्टर ने न्यूज 24 से बातचीत कर अपनी तैयारियों के बारे में बताया है।

विज्ञापन

Virat Kohli: तारीख 2 नवंबर, साल 2012, गाजियाबाद के मैदान पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश का रणजी मुकाबला। इस मैच में उस वक्त दिल्ली की ओर से हिस्सा ले रहे भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे विराट कोहली। कौन जानता था कि विराट कोहली साल 2012 के बाद 13 साल लगातार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट से दूर रहेंगे। लेकिन अब तारीख और साल बदल चुका है। क्योंकि अब विराट कोहली दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौट रहे हैं। ऐसे में खास तैयारी होना भी लाजिमी हैं।

30 जनवरी 2025 को दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर विराट कोहली ने कई मैच खेले हैं। ऐसे में दिल्ली और क्रिकेट जिला संघ भी विराट के स्वागत में जुट चुका है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही विराट के फैंस और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए फ्री एंट्री कर दी गई है। विराट की वापसी पर डीडीसीए ने कैसी तैयारी की है? इस विषय पर डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ शर्मा से बातचीत की है।

विराट को लेकर DDCA ने कैसी तैयारियां की हैं?

श्याम शर्मा विराट कोहली के साथ

विज्ञापन

इस सवाल का जवाब डीडीसीए डायरेक्टर श्याम शर्मा ने देते हुए कहा कि विराट कोहली सिर्फ दिल्ली की टीम के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में बीजी होने की वजह से वह लंबे अरसे बाद दिल्ली की टीम से खेलने के लिए तैयार हैं। DDCA की तरफ से भी खास तैयारी की गई है। विराट को घर पर खेलते हुए देखने का क्रेज फैंस में भी है। इस लिए DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने अहम फैसला लेते हुए रणजी मैच में करीब 10 हजारों दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रखने का फैसला किया है। इसके लिए अरुण जेटली स्टेडियम के ओल्ड क्लब हाउस और नॉर्थ एंड ब्लॉक के टिकट फ्री में वितरित किए जाएंगे।

विराट को लेकर सुरक्षा कितनी पुख्ता?

श्याम शर्मा ने कहा कि केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि फैंस की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। DDCA को बड़े-बड़े मैच आयोजित कराने का अनुभल हासिल है। दिल्ली पुलिस भी बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद करती आई है। वैसे रणजी ट्रॉफी मैच में इंटरनेशनल या IPL मैचों की तरह फैंस नहीं आते, लेकिन हमारी तैयारी हमेशा तय संख्या से ज्यादा की रहती है। हमें भरोसा है कि दिल्ली और रेलवे के बीच होने जा रहे मैच का भी सफल आयोजन होगा।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 को लेकर DDCA की क्या है तैयारी?

हम शुरुआत में चाहते थे कि इस रणजी सीजन मैच के लिए पूरे स्टेडियम में फैंस फ्री में शिरकत करें। लेकिन आईपीएल 2025 को लेकर हमारे कुछ स्टैंड्स में रेनोवेशन का काम चल रहा है। जिसकी वजह से फिलहाल ऐसा कर पाना मुश्किल है। IPL के हर नए सीजन के साथ फैंस के अनुभव को बेहतर करने के लिए DDCA की तरफ से कुछ ना कुछ कोशिश हुई है। इस बार भी ऐसे कई बदलावों पर कम चल रहा है जिसके पूरा होते ही जल्द जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जश्न तिलक ने मनाया, लेकिन याद आ गए विराट, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola