Jasprit Bumrah: भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय चोट से जूझ रहे हैं। सिडनी में चोटिल होने की वजह से ही भारत ने मैच गंवाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पूरी ताकत झोंकने वाले बुमराह ने 32 विकेट झटककर अपनी ताकत दिखाई। लेकिन अब उनकी चोट ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। 2016 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले बुमराह 2018 से लगातार चोट की वजह से परेशान रहे हैं और इसकी वजह से उनका करियर भी काफी प्रभावित रहा है। हालांकि उन्होंने हर बार जबरदस्त तरीके से वापसी करके अपना लोहा मनवाया है।
बुमराह की चोट की समस्या 2018 में भारत के तीन महीने के आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के पहले दिन से शुरू हुई थी। तब भारतीय तेज गेंदबाज का रिटर्न कैच लेने की वजह से बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। चोट के चलते वे तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहे, जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर होना पड़ा। इसके बाद बुमराह को अगले साल भी चोट लगी, जब सितंबर 2019 में उनकी पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया। इसकी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल सके।
यह भी पढ़ें: विराट-रोहित के साथ-साथ गंभीर के लिए भी गुड न्यूज, BCCI जल्द सुनाएगा फरमान
चोट ने बुमराह को लगातार किया परेशान
जनवरी 2021 में भी यह परेशानी जारी रही जब सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह को पेट में खिंचाव आ गया। इसके बाद टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर रखा। बुमराह ने यहां जबरदस्त तरीके से रिकवरी की और एक महीने से भी कम समय में ठीक हो गए। बुमराह को 2022 में एक बार फिर पीठ में दिक्कत महसूस हुई, जिसकी वजह से वो उस साल एशिया कप नहीं खेल पाए।
बुमराह चोट की वजह से नहीं खेल सके IPL 2023
उनकी अगले साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए वापसी हुई, लेकिन उनकी चोट फिर से उभर आई। इसके बाद यह गेंदबाज आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल सका। उनकी अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए वापसी हुई।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लीग की वो 4 टीमें, जिन्हें इस सीजन मिलने वाला है नया कप्तान
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines