India vs Netherlands, Hockey World Cup 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. मेजबान नीदरलैंड्स ने भारतीय हॉकी टीम को 3-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और भारत की ओर से एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया. इस हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है. इस मैच में भारतीय टीम कुल 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम सिर्फ एक को ही गोल में तब्दिल कर सकी.
पहले हाफ में भारत ने दिखाया शानदार खेल
इस मुकाबले के शुरुआती दो क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया. भारत के डिफेंडरों ने नीदरलैंड्स के लगातार हमलों को रोका और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया. पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका और दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर थीं. वहीं, तीसरे क्वार्टर में मुकाबले का रुख बदल गया. 41वें मिनट में ड्यको टेलजेनकैंप ने फील्ड गोल करते हुए नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिला दी. तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी और 0-1 से पीछे रही.
चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने किया कमाल
चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड्स ने लगातार दबाव बनाए रखा. 51वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से होएडेमेकर्स ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. इसके ठीक एक मिनट बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की उम्मीदें जगा दीं. 52वें मिनट में आए इस गोल के बाद स्कोर 1-2 हो गया और भारत के पास वापसी का मौका था.
हालांकि, नीदरलैंड्स ने भारतीय टीम को ज्यादा देर तक वापसी का मौका नहीं दिया. 55वें मिनट में थिज्स वैन डैम ने फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त 3-1 कर दी. इसके बाद भारतीय टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रही.
ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला टीम की बढ़ी मुश्किलें, नीदरलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा
भारत पर मंडराया वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के बाद भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. भारतीय टीम अब तक अपना खाता नहीं खोल सकी है, जबकि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही मेजबान नीदरलैंड्स की टीम 6 अंकों के साथ ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं, इंग्लैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि भारत पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. भारत के पास अब राउंड-2 के अगले मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम इंडिया यह मुकाबला भी हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
17 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
45 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines