पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आएगी पाकिस्तान की टीम! वर्ल्ड कप में होगा आमना-सामना

भारत में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आ सकती है। ये पहली बार होगा जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों की टीमें खेल के मैदान पर आमने-सामने होगी।

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

Hockey Mens Junior World Cup 2025: एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भारत में होने जा रहा है। तमिलनाडु में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। पहली बार इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें से एक पाकिस्तान की टीम भी है। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिगड़े दोनों देशों के रिश्ते के बाद पहली बार पाकिस्तान की कोई टीम भारत का दौरा कर सकती है। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए सभी 24 टीमों को 6 पूल में रखा गया है। अब ऐसे में एकबार फिर से फैंस को खेल के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की जंग देखने को मिल सकती है।

हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के 6 पूल इस प्रकार है

पूल ए- साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, कनाडा और जर्मनी

पूल बी- भारत, पाकिस्तान, स्विटजरलैंड, चिली

पूल सी- न्यूजीलैंड, जापान, चीन, अर्जेंटीना

पूल डी- नामीबिया, स्पेन, मिस्त्र, बेल्जियम

पूल ई- इंग्लैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया

पूल एफ- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस और कोरिया

कब से कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 भारत में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा।

पिछले सीजन की विजेता है ये टीम

पिछली बार एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप का खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया था। जर्मनी ने फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

क्या बोले हॉकी इंडिया के महासचिव?

इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा “आज हॉकी की दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम 24 देशों की भागीदारी वाले पहले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए पूल ड्रा देख रहे हैं। हॉकी इंडिया की ओर से, मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश भर में हॉकी और इसके खिलाड़ियों के प्रति उनके दृढ़ समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ