जर्सी विवाद पर हॉकी इंडिया अध्यक्ष का यू-टर्न, बोले- बिना बताए बदल दिया गया रंग

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी का रंग बदल दिया गया, जिसको लेकर विवाद खड़े हो गए हैं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने अब अपने बयान से यू टर्न ले लिया है. क्या है मामला आइए जानते हैं?

AI Created Image

AI Created Image

Hockey India: भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग हाल ही में बदला गया था. टीम का क्लर ब्लू से नारंगी कर दिया गया था. जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना की थी. पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय हॉकी की पहचान ब्लू जर्सी है. ऐसे में इसका कलर चेंज करना गलत है. इस फैसले को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने टेक्निकल बताया था और कहा था कि खिलाड़ियों ने कलर बदलने की अपील की थी. लेकिन एक दिन बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया है. हॉकी इंडिया ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा की थी और बाद में टीम की ड्रेस का कलर भी बदल दिया था.

विज्ञापन

दिलीप टिर्की ने क्या कहा?

टिर्की का आरोप है कि यह फैसला उन्हें और एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बिना मंजूरी के बिना लिया गया है. उनका मानना है कि चुनी हुई लीडरशिप से इस बात की चर्चा जरूर होनी चाहिए.

विज्ञापन

उन्होंने लिखा “मैं आपका ध्यान भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी के रंग में हाल ही में हुए बदलाव की ओर आकर्षित करना चाहता हू. ऐसा प्रतीत होता है कि यह निर्णय कार्यकारी बोर्ड के समक्ष चर्चा के बिना और मेरी पूर्व सूचना के बिना लिया और लागू किया गया है.”

विज्ञापन

पहले क्या कहा था?

टिर्की ने इससे पहले वाले बयान में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी अब नीले सिंथेटिक टर्फ पर खेली जाती है. ऐसे में मैदान और जर्सी दोनों के नीले होने से तेज खेल के दौरान खिलाड़ियों को अपने साथी खिलाड़ियों और गेंद को पहचानने में परेशानी हो सकती है. इसलिए जर्सी का कलर बदला गया है.

खिलाड़ियों से ली गई थी सलाह?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारतीय टीम के एक खिलाड़ी के हवाले से कहा गया कि जर्सी में हुए बदलाव को लेकर खिलाड़ियों से नहीं पूछा गया. उनसे कोई राय और सलाह नहीं मांगी गई. इसके अलावा हॉकी इंडिया की कार्यकारी समिति के एक सदस्य ने भी कहा कि जर्सी में हुए बदलाव की जानकारी उन्हें नहीं थी. वे किसी भी आधिकारिक बैठक का हिस्सा नहीं रहे, जिसमें जर्सी बदलने को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ