Hockey Asia Cup 2025: साउथ कोरिया के बाद अब इस देश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर-4 में होगी अग्नि परिक्षा

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। 4 सितंबर को भारत का मुकाबला धांसू टीम से होने वाला है।

cricket News - 2025-09-04T072846.996

Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार खेल दिखा रही है। भारत ने साउथ कोरिया के खिलाफ 3 सितंबर को सुपर 4 में खेले गए मुकाबले को 2-2 से बराबर किया। इसके बाद अब भारतीय टीम सुपर 4 का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को खेलने के लिए उतरेगी।

विज्ञापन

4 सितंबर को इस देश से भिड़ेगी टीम इंडिया

4 सितंबर को भारतीय टीम सुपर-4 में मलेशिया के खिलाफ भिड़ेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। सुपर-4 से अपने कांरवां को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय टीम को ये मुकाबला जीतना जरूरी है। हालांकि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में भी चल रही है, क्योंकि भारत ने लीग स्टेज में खेले गए 3 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और सभी मैच अपने नाम भी किए।

विज्ञापन

ऐसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 लीग स्टेज में अपना पहला मैच चीन के खिलाफ खेला। भारत ने चीन के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया। वहीं 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को 15-0 से अपने नाम लिया। इस मैच में अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे थे। इसके अलावा सुखजीत ने भी 3 गोल दागे।

हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 का शेड्यूल

3 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे: मलेशिया बनाम चीन
3 सितंबर 2025 शाम 7:30 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया
4 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे: दक्षिण कोरिया बनाम चीन
4 सितंबर 2025 शाम 7:30 बजे: मलेशिया बनाम भारत
6 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे: दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया
6 सितंबर 2025 शाम 7:30 बजे: भारत बनाम चीन
7 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे: (तीसरे और चौथे स्थान के लिए): टीम-3 बनाम टीम-4
7 सितंबर 2025 शाम 7:30 बजे: (फाइनल): टीम-1 बनाम टीम-2

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ