Joe Root Century: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वो कारनामा हो गया है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में आजतक नहीं हुआ था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जो रूट टूर्नामेंट में शतक ठोकने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला मौका है, जब एक सीजन में 10 से ज्यादा सेंचुरी लगी है। इससे पहले साल 2017 और 2002 में कुल 10 शतक बने थे। अफगानिस्तान के खिलाफ रूट ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए जोरदार शतक जमाया। रूट के बल्ले से वनडे क्रिकेट में लगभग पांच साल बाद शतकीय पारी निकली है।
AFG vs ENG मैच बना ऐतिहासिक
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में नया रिकॉर्ड कायम हो गया है। जो रूट की सेंचुरी के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 11 शतक लग गए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक सीजन में 10 से ज्यादा सेंचुरी लगी हैं। जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 2019 के बाद वनडे क्रिकेट में अपना 17वां शतक जमाया। मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रूट ने 100 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। रूट बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए। रूट ने 110 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रूट ने 11 चौके और एक छक्का जमाया। रूट ने कप्तान बटलर के साथ मिलकर 83 रन की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, उन्होंने जेमी ओवरटन संग मिलकर अर्धशतकीय पार्टनरशिप जमाई।
इब्राहिम जादरान ने मचाया धमाल
जो रूट की शतकीय पारी से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। जादरान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों पर 177 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान जादरान ने 12 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो उनके बल्ले से 6 छक्के भी निकले। जादरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से सबसे बड़ी इनिंग भी खेली।
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
36 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
40 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
46 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines