भारतीय बल्लेबाजों को फिरकी में उलझाया, अब ICC से मिला इनाम, बना वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज

ICC Rankings: इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में परचम लहराया है, जहां वो एक बार फिर से टी-20 के नंबर वन गेंदबाज बने हैं।

England Cricket Team

England Cricket Team

ICC Rankings: इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में परचम लहराया है, जहां वो वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को पछाड़कर एक बार फिर से टी-20 के नंबर वन गेंदबाज बने हैं। रशीद ने पहली बार 2023 के आखिर में टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर वन का ताज पहना था और पिछले साल ज्यादा समय तक वो इस पोजीशन पर ही रहे, लेकिन क्रिसमस से पहले उन्हें अकील हुसैन ने पीछे छोड़ दिया था।

रशीद को हुआ एक पोजीशन का फायदा

इंग्लैंड के दाएं हाथ के इस गेंदबाज को राजकोट में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद ताजा रैंकिंग में एक पोजीशन का फायदा हुआ है। राशिद ने मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने मैच में तिलक वर्मा का बेशकीमती विकेट लिया, जिन्होंने पिछले मैच में 72 रनों की पारी खेलकर अकेले दम पर इंग्लिश टीम को मात दी थी।

राजकोट में इंग्लैंड ने की जोरदार वापसी

36 साल के इस खिलाड़ी ने पांच मैचों की सीरीज के तीन मैचों में तीन विकेट झटके हैं। रशीद की किफायती गेंदबाजी के दम पर जोस बटलर की टीम राजकोट में 26 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही। इंग्लैंड के इस मैच में जीत करने से पांच मैचों की सीरीज में भारत इस समय 2-1 से आगे है।

रैंकिंग में चमके वरुण चक्रवर्ती

रैंकिंग में अन्य गेंदबाजों की बात की जाए तो भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 25 पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने राजकोट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके थे, लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से टीम इस मैच में जीत नहीं सकी। उनके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 13 पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ