Heinrich Klaasen Retirement: 2 जून को क्रिकेट जगत उस समय सन्न रह गया था जब साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। महज 33 की उम्र में क्लासन के रिटायरमेंट ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। क्लासन ने ऐसे समय संन्यास लेने की घोषणा की जब उनके करियर में सबकुछ बिंदास चल रहा था। बल्ले से रन निकल रहे थे और लगभग हर फॉर्मेट की टीम में उनकी जगह पक्की थी। हालांकि, अब क्लासन ने रिटायरमेंट लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा कर दिया है।
क्यों अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान?
हेनरिक क्लासन ने रैपॉर्ट के साथ बातचीत करते हुए अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे काफी लंबे समय से अपने प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, चाहे टीम जीते या हारे। ऐसी जगह पर होना ठीक नहीं होता है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मेरी रॉब वाल्टर (पूर्व साउथ अफ्रीका कोच) से काफी लंबी बातचीत हुई थी और मैंने उन्हें अपने दिल की बात बताई थी कि मैं अच्छा फील नहीं कर रहा हूं। मैं ज्यादा एन्जॉय नहीं कर रहा हूं। हमारी काफी अच्छी बातचीत हुई और हमने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर प्लानिंग की। मगर जब उन्होंने कोच के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म किया और जब उनका क्रिकेट साउथ अफ्रीका से नेगोशिएशन नहीं हो सका, तो इस चीज ने मेरे फैसले को और आसान कर दिया।”
‘परिवार की वजह से भी लिया फैसला’
क्लासन ने बताया कि इस फैसले में उनके परिवार का भी हाथ रहा। उन्होंने कहा, “फैमिली वालों की सलाह ने भी इस फैसले में अहम रोल अदा किया। अब मैं कम से कम छह से सात महीने घर पर बिता सकता हूं। मेरी फैमिली को मेरी जरूरत है। पिछले चार साल में बहुत ज्यादा ट्रैवल हो गया था। मुझे थोड़ा आराम चाहिए था।” क्लासन ने साउथ अफ्रीका की ओर से 60 वनडे, 58 टी-20 इंटरनेशनल और 4 टेस्ट मैच खेले। 60 वनडे में क्लासन ने 2141 रन ठोके। वहीं, टी-20 करियर में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1000 रन जड़े। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने में क्लासन का रोल बेहद अहम रहा।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
21 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
41 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines