चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में लगा साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Afghanistan vs South Africa: चैंपियंस ट्रॉफी का मैच नंबर 3 अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में प्रोटियाज टीम का स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहा है।

AFG vs SA

Afghanistan vs South Africa: चैंपियंस ट्रॉफी में 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा, जब टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच से बाहर हो गए। अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। वह टीम के लिए सबसे अहम बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

इस वजह से हुए बाहर

क्लासेन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को बाएं कोहनी में दिक्कत है। इस वजह से उन्हें कप्तान टेम्बा बावुमा ने बाहर करने का फैसला किया। हालांकि ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए अहम है। क्योंकि अफ्रीका अपने पहले मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करना चाहेगी। क्लासेन शानदार फॉर्म में भी हैं। वह पल भर में मैच का पासा पलट सकते हैं। उनका पहले मैच से बाहर होना अफ्रीका के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है।

विज्ञापन

ट्राई सीरीज में दिखाया था दम

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की सरजमीं पर साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 87 रन बनाए थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में हिस्सा लेते हुए क्लासेन ने अपनी आखिरी 3 पारियों में 2 अर्धशतक लगाया था। उनका बल्ला अफगानिस्तान के खिलाफ चल सकता था। लेकिन अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अपना योगदान नहीं दे पाएंगे।

करियर पर एक नजर

अफ्रीका के लिए अब तक 4 टेस्ट मैच में क्लासेन ने 13 की औसत के साथ 104 बनाए हैं। इसके अलावा 58 वनडे मैच में उन्होंने 44.12 की औसत के साथ 2074 रन बनाए हैं। वहीं 58 टी-20 मैच में क्लासेन के बल्ले से 23.25 की औसत के साथ 1000 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन , केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ