Major League Cricket 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में सिएटल ऑर्कस ने अचानक टीम के कोच निकालकर फैंस को हैरान कर दिया। जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने सिएटल ऑर्कस की कप्तानी छोड़ दी, जबकि इस सीजन ही क्लासेन को सिएटल ऑर्कस का नया कप्तान बनाया गया था। दरअसल सिएटल ऑर्कस को इस सीजन लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद हेड कोच मैथ्यू मॉट को हटा दिया गया।
क्यों मैथ्यू मॉट को हटाया गया
एमएलसी वेबसाइट के अनुसार सिएटल ऑर्कस के सीईओ ने कहा “हम मैथ्यू के प्रति उनके समर्पण और पेशेवर रवैये के लिए आभारी हैं और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम हेनरिक के कप्तान के रूप में स्वेच्छा से पद छोड़ने और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के फैसले का सम्मान करते हैं। यह उनके चरित्र और टीम-प्रथम मानसिकता को दर्शाता है।”
इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
मेजर लीग क्रिकेट 2025 में हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कप्तानी के दबाव के चलते क्लासेन की बल्लेबाजी पर प्रभाव पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। क्लासेन के कप्तानी पद छोड़ने के बाद जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सिएटल ऑर्कस का नया कप्तान बनाया गया। सिकंदर रजा को एमआई न्यूयॉर्क के साथ खेले गए मैच में सिएटल की कप्तानी करते हुए देखा गया।
एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ क्लासेन-सिकंदर का प्रदर्शन
एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा नए कप्तान सिकंदर रजा ने 333 के स्ट्राइक रेट से महज 9 गेंदों पर 30 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला।
ये भी पढ़ें:- MLC 2025 में रचा गया इतिहास, निकोलस पूरन ने जड़ा शतक तो तजिंदर ने 35 गेंदों पर ठोके 95 रन
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
50 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines