Captain Heather Knight: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट को अब 12 साल पहले की गई गलती को लेकर माफी मांगनी पड़ी है। इतना ही नहीं कप्तान पर जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं हीथर नाइट ने भी अब महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले अपनी 12 साल पुरानी गलती को लेकर माफी मांगी है। आखिर किस गलती को लेकर हीथर पर लगा है जुर्माना चलिए हम आपको बताते हैं।
पार्टी में नाइट ब्लैकफेस के साथ क्लिक कराई थी तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल साल 2012 में हीथर नाइट ने एक पार्टी में नाइट ब्लैकफेस के साथ एक फैंसी ड्रेस पहनी थी। जिसको नस्लवादी और भेदभावपूर्ण वाला आचरण माना गया। हालांकि हीथर ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी, बल्कि किसी दूसरे यूजर ने इसको फेसबुक पर शेयर किया था। जिसके बाद अब हीथर नाइट को फटकार लगी है साथ ही साथ उन पर 1000 यूरो का जुर्मना भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक मेडलिस्ट बनेगी ‘किलर’, इस इंडियन एक्ट्रेस के साथ निभाएंगी किरदार
इस मामले को लेकर क्रिकेट अनुशासन आयोग के निर्णायक टिम ओ गोरमैन ने कहा कि, साल 2012 में ‘स्पोर्ट्स स्टार्स’ थीम वाली एक पार्टी में हीथर नाइट ब्लैकफेस के साथ फैंसी ड्रेस में एक तस्वीर में दिखाई दीं। मुझे लगता है कि यह नस्लवादी और भेदभावपूर्ण आचरण था।
हीथर नाइट ने मांगी माफी
12 साल पहले की गई गलती को लेकर अब हीथर नाइट ने माफी मांगते हुए कहा कि, साल 2012 में मुझसे जो गलती हुई थी, उसके लिए मैं माफी मांगना चाहती हूं। मुझे अपनी उस गलती का काफी पछतावा है। उस समय मैं इन सब मामलों में इतनी शिक्षित नहीं थी, लेकिन अब मुझे इस बारे में काफी समझ आ गई है। हालांकि मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। लेकिन मैं अतीत को भी नहीं बदल सकती हूं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में नया इतिहास रच सकते हैं रवींद्र जडेजा, बनेंगे भारत के तीसरे क्रिकेटर
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines