Yuvraj Singh: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है. उन्होंने हाल ही में कोर्ट का रुख अपनाया था और याचिका दायर की थी. अब कोर्ट ने युवी के पक्ष में फैसला सुनाया है. युवी पर्सनल राइट्स की रक्षा के लिए कोर्ट गए थे. अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए युवी को बड़ी राहत दी है. क्या है मामला आइए जानते हैं. कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई 30 नवंबर को करेगी.
हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
पर्सनल राइट्स की रक्षा के लिए युवराज सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने कहा था कि बिना अनुमति के उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस ज्योति सिंह ने नोटिस जारी किया है और कहा कि वो युवराज सिंह के खिलाफ उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने का निर्देश देते हुए एक आखिरी आदेश पास करेगी.
युवराज सिंह के वकील ने कोर्ट का उल्लंघन करने वाले लिंक की लिस्ट दिखाई, जिसमें कहा गया कि उनमें से 2 पोस्ट हटा दिए गए हैं. ये उन लोगों के लिंक थे, जो युवी का नाम बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल कर अपना सामान बेच रहे थे. वकील ने कहा कि Reddit पर एक पोस्ट है, जिसमें कहा गया है कि युवी ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और क्रिकेटर के खिलाफ अपमानजनक कमेंट्स है.
वहीं, Reddit की ओर से वकील ने कहा कि ये पोस्ट 2 साल पुराना है और इसपर पर्सनैलिटी अधिकारों की नहीं, बल्कि मानहानि का है. इसपर युवी के वकील ने कहा कि पोस्ट भले ही 2 साल पुराना है. लेकिन इस पोस्ट में कमेंट अभी भी किए जा रहे हैं. कोर्ट ने फिलहाल इस पोस्ट को हटाने का निर्देश जारी नहीं करेगा और कोर्ट बाद में इस पर विचार करेगा. कोर्ट ने आगे कहा कि वह नियम तोड़ने वाले कंटेंट को टेकडाउन करने का डायरेक्शन देगा और सबसे पहले अपलोड करने वालों से 48 घंटे के अंदर कंटेंट हटाने के लिए निर्देश जारी करेगा.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines