Hasin Jahan Allegations Mohammed Shami: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इंजरी के बाद अब शमी एनसीए में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हाल ही में पंत अपनी बेटी से लंबे समय के बाद मिले। बेटी से मिलने के बाद मोहम्मद शमी काफी भावुक भी दिख रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। जिसके बाद अब शमी की पत्नी हसीन जहां का रिएक्शन सामने आया है। हसीन जहां एक बार फिर से मोहम्मद शमी पर आरोप लगाती हुईं दिखाई दीं।
हसीन जहां ने शमी पर लगाया आरोप
हाल ही में मोहम्मद शमी को अपनी बेटी से एक मॉल में मुलाकात करते हुए देखा गया था। इस दौरान काफी सिक्योरिटी भी शमी के साथ थी। वहीं अब बेटी से शमी की मुलाकात पर बोलते हुए हसीन जहां ने आनंदबाजार डॉट कॉम को बताया कि “मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है इसलिए वो पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर करवाने गई थी। यह सिर्फ दिखावे के लिए है। शमी ने हस्ताक्षर नहीं किए। बल्कि वह मेरी बेटी को शॉपिंग मॉल ले गए, जहां उन्होंने उसके जूते और कपड़े उस दुकान से खरीदे जिसके लिए वह विज्ञापन करते हैं। उसको वहां से सामान खरीदने के पैसे भी नहीं देने होते हैं। बेटी को गिटार चाहिए था लेकिन शमी ने वो नहीं खरीदा।”
ये भी पढ़ें:- Rishabh Pant Birthday: ‘हीरो ऑफ गाबा’ की कार एक्सीडेंट में बची जान; वापसी करते ही मचाया घमासान
अभी तक नहीं हुआ दोनों का तलाक
बता दें, मोहम्मद शमी और हसीन जहां का अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग रहते हैं। वहीं शमी की बेटी उनकी पत्नी हसीन के साथ रहती है। ये पहली बार नहीं है जब हसीन ने शमी पर ऐसे आरोप लगाए हो इससे पहले भी कई बार हसीन, शमी पर कई बड़े आरोप लगा चुकी है।
मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद शमी की सर्जरी हुई थी। चोट के चलते शमी आईपीएल 2024 भी नहीं खेल पाए थे लेकिन अब शमी पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- अब उसका टाइम आएगा, कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
47 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines