'पागल आवारा कुत्तों से…' शमी के इंटरव्यू के बाद हसीन जहां की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, साल 2018 का किया जिक्र

मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां की एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने पागल, आवारा कुत्तों के साथ साल 2018 का जिक्र किया है।

mohammed shami-hasin jahan

mohammed shami-hasin jahan

Hasin Jahan Cryptic Post: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में न्यूज 24 को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और क्रिकेट लाइफ को लेकर खूब बात की थी। इस दौरान शमी से जब उनकी बीती हुई लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा बात नहीं की थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि उनको कोई पछतावा नहीं है। वहीं अब उसके बाद उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां की लेटेस्ट और क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने साल 2018 का जिक्र किया है।

हसीन जहां की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “अगर मुझे पागल और आवारा कुत्तों से डरना होता तो मैं 2018 में ही डर जाती। जितना जोर लगा ले मुझे डराने, झुकाने और बर्बाद करने को, मैं अल्लाह के करम से और ज्यादा मजबूत होती जाऊंगी इंशाल्लाह।” अब हसीन जहां की इस पोस्ट को कुछ लोग मोहम्मद शमी से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल साल 2018 में हसीन जहां ने शमी और उनके परिवारवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग के लिए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

अपने पास्ट को लेकर क्या बोले थे शमी?

इंटरव्यू के दौरान अपने पास्ट को लेकर शमी ने कहा था कि “मुझे कभी अतीत का पछतावा नहीं होता, जो चला गया वो चला गया और न मैं किसी को दोष देना चाहता हूं। मैं खुद को भी दोष नहीं देता। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे विवादों की जरूरत नहीं है।”

साल 2014 में हुई थी शमी-हसीन की शादी

साल 2014 में मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी, जिसके तुछ साल बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे थे। जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। काफी समय से शमी और हसीन एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनकी एक बेटी भी है जो हसीन के साथ ही रहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ