NZ vs PAK: 44 गेंदों में शतक ठोककर मचाई तबाही, कौन हैं पाकिस्तान की 'इज्जत' बचाने वाले हसन नवाज?

Hasan Nawaz: न्यूजीलैंड के खिलाफ हसन नवाज ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

hasan nawaz

Hasan Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को शुरुआती 2 मैच में करारी शिकस्त दी और सीरीज पर 2-0 से बढ़त बनाई। 21 मार्च को तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज  ने शतक और कप्तान सलमान अली आगा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर कीवी टीम को रौंद दिया।

विज्ञापन

हसन नवाज का धुआंधार शतक

सलामी बल्लेबाज के रूप में हसन नवाज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। उनकी शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान तीसरा मैच आसानी के साथ जीतने में कामयाब रही। हसन ने तीसरे मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 44 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया।

विज्ञापन

उन्होंने 45 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। खास बात ये रही कि हसन ने इससे पहले पाकिस्तान के लिए केवल 2 ही टी-20 मैच खेला था। लेकिन दोनों ही मैच में वह अपना खाता तक नहीं खोल सके। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने शतक जमा दिया।

कौन हैं हसन नवाज?

22 साल के हसन का जन्म 21 अगस्त 2021 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ था। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए तीन टी-20 मैच में ही प्रतिनिधित्व किया है। अब तक नवाज ने 105 रन बनाए हैं। घरेलू करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 11 प्रथम श्रेणी मैच में 29.35 की औसत के साथ 587 रन बनाए हैं। जबकि 5 लिस्ट A मैच में उनके बल्ले से 120 रन निकले हैं। वहीं 23 घरेलू टी-20 मैच में नवाज ने 21.39 की औसत के साथ 492 रन बनाए हैं। घरेलू टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पाकिस्तान टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 16 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर मुकाबला जीता लिया। अब 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में पाकिस्तान 2-1 से पीछे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ