Hasan Nawaz Fastest Century: पाकिस्तान के नए-नवेले बल्लेबाज हसन नवाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। नवाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर शतक ठोका। 233 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नवाज ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई और सिर्फ 45 गेंदों पर 105 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जमाए। नवाज ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बाबर आजम के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। बाबर ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी।
हसन नवाज का तूफानी शतक
न्यूजीलैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को हसन नवाज ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। उन्होंने मोहम्मद हैरिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 74 रन जोड़े। हैरिस ने 20 गेंदों पर 41 रन की तेज तर्रा पारी खेली। नवाज एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नवाज ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक सिर्फ 44 गेंदों पर पूरा किया।
नवाज पाकिस्तान की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बाबर आजम के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। बाबर ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी। नवाज ने अपनी पारी के दौरान 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 105 रन ठोके। अपनी इस इनिंग में यंग बैटर ने 10 चौके और 7 सिक्स जमाए। नवाज ने 105 में से 82 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे।
पाकिस्तान ने मारी बाजी
पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन तीसरे मुकाबले में शानदार रहा। हैरिस रऊफ ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट, जबकि अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की पारी को 204 रनों पर समेटने में सफल रही। इसके बाद हसन नवाज ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया और अपनी तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान को आसानी से 16 ओवर में जीत दिला दी। नवाज के अलावा कप्तान सलमान आगा 31 गेंदों पर 51 रन पर बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
5 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines