क्या रोहित शर्मा ने खेल लिया अपना आखिरी रेड बॉल क्रिकेट? मुंबई टीम से बाहर होते ही मिला संकेत

Rohit Sharma: रोहित शर्मा आगामी रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में क्या वह अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। ये सवाल अब क्रिकेट फैंस को परेशान कर रहा है।

Rohit sharma (1)

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 10 साल बाद मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास मैच में वापसी की थी। लेकिन हिटमैन इस मैच को यादगार नहीं बना सके। क्योंकि उन्होंने दोनों ही पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन किया। रोहित, जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लय में भी नजर नहीं आए। ऐसे में क्या रोहित शर्मा अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ये सवाल क्रिकेट के गलियारों में अब चर्चा का विषय बन चुका है।

क्या रोहित ने खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट मैच?

रोहित शर्मा साल 2024 के अंत से ही टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं। क्योंकि इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी खराब प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी खासा कमाल नहीं कर सके। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह बड़ी पारियां खेल कर फॉर्म में लौट आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर मुंबई अपना आगामी मैच मेघालय के खिलाफ 30 जनवरी से खेलने वाली है।

लेकिन रोहित और यशस्वी जायसवाल इस मैच से बाहर हो चुके हैं। क्योंकि हिटमैन और जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होना है। इसके बाद आईपीएल 2025 का आगाज होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेल लिया है। क्योंकि वह अब 38 साल के भी हो चुके हैं। इस लिहाज से भी अब उनका फर्स्ट क्लास मैच में लौटना मुश्किल लग रहा है।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 3 और 28 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई आखिरी 5 पारियों में 3,9,10,3 और 6 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन के बल्ले से 6 पारियों में 18,11,0,8,2 और 52 रन निकले थे। आखिरी 13 पारियों में रोहित के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। ये आंकड़े रोहित की टेस्ट फॉर्म को दर्शाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ