हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल!

Harshit Rana Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए. मैच के दौरान उन्हें लंगड़ाते हुए भी देखा गया.

विज्ञापन
Team India

Harshit Rana Injury ahead of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है. भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले दिन यानी 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए. मैच के दौरान हर्षित को लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा.

हर्षित राणा को लगी चोट!

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित राणा ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए. हर्षित को इस ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप बीच में ही रोकना पड़ा. वहीं, ओवर खत्म करने के बाद वह तुरंत घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर भी चले गए.

एक तरफ भारतीय टीम स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस का इंतजार कर रही है, तो वहीं अब हर्षित की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, हर्षित की चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

वहीं, स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर वापसी कर चुके हैं. तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन बनाकर शानदार वापसी की.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप मैच बायकॉट के बाद पाकिस्तान की एक और शर्मनाक करतूत, अब भारत में नहीं होगा …

वार्म-अप मैच का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वार्म-अप मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी और भारत ने 30 रन से जीत हासिल की. इस मैच में भारत की ओर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. वहीं, अक्षर पटेल ने नाबाद 35 रन, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 30-30 रन बनाए.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा बल्ले से 24 रन बनाने के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर ने 1-1 विकेट लिया. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन शनिवार, 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सूर्या कप्तान, लेकिन हर तरफ ‘रोहित-रोहित’ की गूंज, टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर के दौरान फैंस से करनी पड़ी ऐसी गुजारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola