Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में भारत की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लिया था. उन्होंने इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए. इसके बाद वैभव को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया. उन्हें ईस्ट जोन की उप-कप्तानी भी मिली है, जिसके बाद भारत के दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले भड़क गए हैं. उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है.
ईशान किशन को मिली कप्तानी
ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन को दी गई है. इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार जैसे सितारों को भी शामिल किया गया है. ईस्ट जोन की टीम में ज्यादातर बंगाल और झारखंड के खिलाड़ी हैं. ईस्ट जोन की उप-कप्तानी मिलने के बाद हर्षा भोगले ने वैभव के आंकड़े पर बात की है. उनका मानना है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव को ज्यादा अनुभव नहीं है और उनका आंकड़ा भी खराब रहा है.
भोगले ने क्या कहा?
हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा “मुझे समझ नहीं आ रहा कि सूर्यवंशी को सीनियर रेड बॉल टीम का उप-कप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं, औसत औसत 17.25 है. उनकी प्रतिभा असाधारण है, लेकिन सीखने की प्रक्रिया होती है और रेड बॉल क्रिकेट में वे अभी शुरुआत में हैं.” हर्षा ने वैभव का आंकड़ा दिखाकर चयनकर्ताओं से सवाल पूछे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव के आंकड़े खराब हैं. उन्होंने रेड गेंद में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में भोगले ने इस फैसले की आलोचना की है.
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
15 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
17 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
32 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
42 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines